पहाड़ घूमने आए विदेशियों का दल पहाड़ के रंग में नजर आया, ये शानदार वीडियो मुक्तेश्वर से आया है, जहां विदेशी बाला ने ‘बेडू पाको बारामासा’ और ‘शकुना दे’ जैसे लोकगीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया...देखें वीडियो
-
komal
-
Image: Foreigner Girls Sing Pahadi songs in Mukteshwar Nainital
नैनीताल: उत्तराखंड की संस्कृति, यहां के लोकगीतों की बात ही अलग है। विदेशी भी यहां आकर पहाड़ के रंग में रंग जाते हैं। पहाड़ घूमने आए विदेशी मेहमानों को यहां का खान-पान चखते और यहां के लोकगीतों को गुनगाते देखना, सचमुच सुखद अनुभव है। एक ऐसा ही सुखद वीडियो मुक्तेश्वर से सामने आया है। जहां विदेशी महिलाओं का ग्रुप पहाड़ी लोकगीत गुनगुनाते और उन पर थिरकता नजर आया। विदेशी सुंदरी ने अपनी आवाज में कुमाऊंनी लोकगीत ‘बेडू पाको बारामासा’ गाया। ये वही लोकगीत है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के भारत दौरे के दौरान हुए एक कार्यक्रम में बजा था। हाल ही में मुक्तेश्वर घूमने आई विदेशी बालाएं इस गीत को गुनगुनाती नजर आईं। यही नहीं उन्होंने कुमाऊंनी लोकगीत ‘शकुना दे’ भी गाया। इस वीडियो को मुक्तेश्वर के कैंप परपल में रिकॉर्ड किया गया है। कैंप परपल और मनोज मेहरा द्वारा तैयार ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया गया। वीडियो में दिख रही महिलाएं सात समंदर पार कर, पहाड़ घूमने आईं थीं, इस दौरान वो पूरी तरह पहाड़ के रंग में रंगी नजर आईं। इस वीडियो को देखकर आपको पहाड़ की संस्कृति पर गर्व होगा, साथ ही बदलाव की बयार का सुखद अहसास भी। विदेशी बालाओं को देख ये कतई नहीं लगता कि वो उत्तराखंड के लोकगीतों से अनजान हैं। एकदम सुर में गा रही हैं, आगे देखें वीडियो...