इस गढ़वाली गीत में है शिव के होने का अहसास..करीब 3 लाख लोगों ने देखा, आप भी देखिए

उत्तराखंडी गीत Latest uttarakhandi song शिव जटाधारी भैरों को यूट्यूब पर 2 लाख 80 हजार व्यूज मिल चुके हैं। गीत को अपनी आवाज से सजाया है गायक दर्शन फरस्वाण ने, म्यूजिक गुंजन डंगवाल का है...आप भी देखिए
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Latest uttarakhandi song: Darshan farswan Latest uttarakhandi song shiv jatadhari bhero
Image: Darshan farswan Latest uttarakhandi song shiv jatadhari bhero

देहरादून: जागर...यानि देवताओं को जाग्रत करने के लिए गाए जाने वाले गीत। उत्तराखंड की संस्कृति में रचे-बसे जागरों को वैश्विक मंच पर अलग पहचान मिली है। अब पारंपरिक जागरों को नए स्वरूप में पेश किया जा रहा है। जागर विधा पर बेस्ड एक ऐसा ही गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। उत्तराखंडी गीत Latest uttarakhandi song ‘शिव जटाधारी भैरों’ को यूट्यूब पर 2 लाख 80 हजार व्यूज मिल चुके हैं। गीत का प्रीमियर 21 फरवरी को हुआ था, तब से अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा। गीत को अपनी आवाज से सजाया है गायक दर्शन फरस्वाण ने, म्यूजिक गुंजन डंगवाल का है। गीत सुमधुर है, और वीडियो बेहद शानदार। गीत के वीडियो की तारीफ करना तो बनता है, क्योंकि इसे फिल्माने में की गई मेहनत आप वीडियो में साफ देख सकते हैं। उत्तराखंड के शिवधामों के एक जगह दर्शन करने हों तो गीत का वीडियो देख लीजिए। इसमें आपको केदारनाथ, गंगोत्री और देवप्रयाग जैसे धामों के दर्शन हो जाएंगे। शिव की भक्ति और शिवत्व से सजा ये गीत आपको जरूर पसंद आएगा। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का 25 साल पुराना गीत नए अंदाज में देखिए, जमकर हो रही है तारीफ
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ये गीत Latest uttarakhandi song धूम मचा रहा है, अगर आप इस वीडियो को अब तक नहीं देख पाएं तो समझ लें आपने बहुत कुछ मिस कर दिया। चलिए अब आपको गीत का वीडियो दिखाते हैं, वीडियो में उत्तराखंड की कमाल की लोकेशन देख आपका दिल खुश हो जाएगा... आगे देखें वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: