Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के मार्गों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पुल की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। अब बारिश के कारण कुछ अंतिम कार्य बाकी हैं, जिन्हें मौसम अनुकूल होते ही पूरा कर लिया जाएगा। इस पुल के तैयार होने से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है और श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के आवागमन को भी सुविधा मिल सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ धाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि पुल की लोड टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण कुछ अंतिम कार्य अभी बाकी हैं। मौसम के अनुकूल होते ही इन कार्यों को पूरा किया जाएगा।