पहाड़ में भारत के मशहूर शेफ ने बनाई भांग की चटनी, जानिए इसके फायदे..देखिए वीडियो

आमतौर पर भांग नशे के लिए बदनाम है, लेकिन ये भांग है बड़े काम की चीज। इसके पौधे का हर हिस्सा उपयोगी है। उत्तराखंड घूमने आए शेफ कुणाल कपूर भी भांग की चटनी Bhang ki chutney के मुरीद हो गए, देखिए वीडियो...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bhang ki chutney: Benefits of hemp seeds cannabis
Image: Benefits of hemp seeds cannabis

अल्मोड़ा: पहाड़ी खान-पान की बात ही अलग है। ये जायकेदार है, साथ ही पौष्टिक भी। बात अगर पारंपरिक पहाड़ी खान-पान की हो, तो एक तीखी चटनी का जिक्र जरूर आता है, जिसे हम भांग की चटनी के रूप में जानते हैं। आमतौर पर भांग नशे के लिए बदनाम है, लेकिन ये भांग है बड़े काम की चीज। इसके पौधे का हर हिस्सा उपयोगी है। भांग से निकलने वाले तेल में कई औषधीय गुण हैं। इसके रेशे से कपड़े और दूसरे प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। चलिए आज आपको भांग की चटनी बनाना सिखाते हैं। इस रेसेपी का वीडियो मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने अपने सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया। वीडियो उत्तराखंड के द कुमाऊं होटल बिनसर का है, जहां मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने भांग की चटनी बनाना सीखा। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आप घर पर भी इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। चलिए अब आपको रेसेपी बताते हैं।

सबसे पहले एक पैन में लाल मिर्च और जीरे को भून लें। अब इसमें भांग के बीज मिलाएं। जब भांग के चटकने की आवाज आने लगे तो पैन की सारी सामग्री को एक सिलबट्टे पर रख दें। अब इसमें लहसुन की कलियां, धनिया और पुदीना का पत्तियां मिलाकर इसे पीसें। वैसे भांग की चटनी को मिक्सर ग्राइंडर में भी बनाया जा सकता है, लेकिन खालिस पहाड़ी स्वाद चाहिए तो सिलबट्टे का इस्तेमाल करें। आखिर में इसमें नींबू का रस मिलाएं, ये लीजिए हो गई भांग की चटनी तैयार। आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। एक और खास बात आपको बताते हैं। भांग के बीजों में किसी तरह का नशा नहीं होता। ये एकदम सेफ है। इसकी चटनी का सेवन बच्चे भी कर सकते हैं। भांग के बीज प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं। इससे दूध और ऑयल बनता है। कई तरह के तेल बनते है। भांग के बीज हेल्दी सीड्स हैं, पहाड़ में इसका सेवन अलग-अलग रूपों में किया जाता है। चलिए अब आपको शेफ कुणाल कपूर का वीडियो दिखाते हैं। जो आपके सारे डाउट क्लियर कर देगा...
यह भी पढ़ें - उत्तराखंडी स्वाद के दीवाने बने भारत के टॉप शेफ, पहाड़ में आकर बनाई बाल मिठाई..देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: