Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: लॉकडाउन के दौरान सेलिब्रेटी कुछ ना कुछ अलग कर रहे हैं। किसी ना किसी तरह अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें हल्द्वानी से भी आईं हैं, जहां क्रिकेटर सौरभ रावत का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इन दिनों सौरभ रावत क्रिकेट से दूर, गांव की जिंदगी का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। गांव में खेती कर रहे हैं। सौरभ ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की, जिन्होंने उनके फैंस का दिल जीत लिया। उत्तराखंड की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले सौरभ रावत हल्द्वानी के रहने वाले हैं। कोरोना को हराने के लिए सौरभ ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपये दान किए, इस धनराशि का इस्तेमाल कोरोना की रोकथाम और बचाव के इंतजामों के लिए होगा। आगे देखिए तस्वीरें