उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बढ़ सकता है लॉकडाउन, कल सुबह LIVE आएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे देश के नाम संदेश देंगे। माना जा रहा है कि कल देशभर में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषिणा हो सकती है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand lockdown: PM MODI WILL ADDRESS NATION ON TUESDAY
Image: PM MODI WILL ADDRESS NATION ON TUESDAY

नैनीताल: कोरोना वायरस ने फिलहाल तो देशभर मं हाहाकार मचाया हुआ है। ऐसे में ये तय माना जडा रहा है कि उत्तराखँड समेत देश के कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। यहां तक भी संभव है कि पूरे देश में ही लॉकडाउन बढ़ाया जाए। आपको बता दें कि देशभर के 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर मंत्रणा की थी। 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से कहा कि उनके राज्यों में लॉक डाउन बढ़ाया जाए। जहां तक उत्तराखंड की बात करें तो यह माना जा रहा है कि उत्तराखंड को दो कैटेगरी में बांटा जा सकता है। पहली कैटेगरी में वह जिले आएंगे जिनमें कोरोना के अब तक एक भी केस सामने नहीं आए हैं। दूसरी कैटेगरी में वह जिले आएंगे जिनमें कोरोना के अब तक कुछ मामले सामने आए हैं। फिलहाल इस बारे में आखरी फैसला केंद्र सरकार को ही लेना है। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने अपनी तरफ से राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - सावधान उत्तराखंड..अगर बाहर से सब्जियां ले रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर दें
अब तक के घटनाक्रम को देख है तो यह तय माना जा रहा है कि उत्तराखंड में लॉकडाउन बढ़ेगा। हालांकि यह किस तरीके से बढ़ेगा और किस तरीके से छूट मिलेगी यह अगले 24 घंटों में लगभग तय हो जाएगा। फिलहाल यह एक बड़ी खबर है कि कल सुबह 10:00 पीएम मोदी देशवासियों के नाम संदेश देंगे।