उत्तराखंड में दहेज उत्पीड़न का एक ऐसा केस सामने आया है, जिसकी परतें खुलने के बाद हर कोई हैरान है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Dowry harassment case filed in nainital
नैनीताल: लॉकडाउन के चलते उन महिलाओं पर बड़ी बुरी बीत रही है, जिन्हें घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। मुसीबत के इस वक्त में वो घरों में कैद होकर उत्पीड़न बर्दाश्त करने को मजबूर हैं। दर्द और तकलीफ का अंतहीन सिलसिला चल पड़ा है, जो कि खत्म ही नहीं हो रहा। नैनीताल में भी यही हो रहा था। इस मामले में और भी कई बातें निकल कर सामने आई हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पीड़ित युवती का नाम मीनाक्षी है, उसका परिवार दिल्ली में रहता है। जून 2018 में मीनाक्षी परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई थी। जहां उसे नैनीताल दर्शन के दौरान आसिफ नाम के युवक से प्यार हो गया। बाद में आसिफ मीनाक्षी से मिलने के लिए दिल्ली जाने लगा। पिछले साल मीनाक्षी और आसिफ ने दिल्ली में निकाह कर लिया। बाद मे दोनों नैनीताल लौट आए, लेकिन यहां आकर मीनाक्षी को तगड़ा झटका लगा। आगे पढ़ लीजिए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दिल्ली में हड़कंप के बाद देहरादून में सख्ती, होम डिलीवरी के लिए बने कड़े नियम
आरोप है कि नैनीताल लौटने पर मीनाक्षी को पता चला कि आसिफ पहले से शादीशुदा है। शादी के बाद मीनाक्षी के साथ दहेज के लिए मारपीट की जाने लगी। उसे भूखा रखा गया। एक दिन पति ने उसे धक्का दे दिया, जिस वजह से मीनाक्षी का गर्भपात हो गया। लॉकडाउन के दौरान ससुरालवाले उसे कई-कई दिन भूखा रखते थे। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति आसिफ, देवर साजिद, ननद रेशमा और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित युवती को विमर्श संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पति और ससुरालवाले ही नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जब सहा नहीं गया तो युवती पुलिस के पास पहुंची और पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी भी हो गई है।