Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शुरू किए गए लॉकडाउन के चलते जहां हम घरों में अपने परिवार के साथ हैं, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि अपने परिवार को छोड़कर सड़कों पर डटे हुए हैं। ताकि आप और हम सुरक्षित रहें। ऐसे ही कोरोना योद्धा हैं उत्तराखंड पुलिस Uttarakhand Police के एसआई आशीष रावत। जो कि जनता और खाकी से किया अपना वादा निभा रहे हैं। एसआई आशीष बीती 23 मार्च से देहरादून में ड्यूटी पर तैनात हैं। आशीष रावत देहरादून की बाईपास चौकी पर तैनात हैं. 23 मार्च को जब प्रदेश में लॉकडाउन का ऐलान हुआ वह यहीं चौकी पर ही सो रहे हैं।घर में प्रेग्नेंट पत्नी और 5 साल की बेटी है, जो कि लॉकडाउन के एक दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटी है। मुश्किलभरे वक्त में परिवार को आशीष की जरूरत है, लेकिन वो अपना परिवार छोड़कर ड्यूटी पर तैनात हैं, ताकि आपका और हमारा परिवार सुरक्षित रहे। आगे पढ़िए