Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: आप और हम सब इस वक्त कोरोना का कहर थमने का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना का कहर थमेगा तो उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा। सबसे अच्छी खबर ये है कि उत्तराखंड के जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने की तैयारी चल रही है। जी हां...एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी तैयारियां चल रही हैं। उत्तराखंड में जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा। विस्तारीकरण पर आने वाले सारा खर्च केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाएगा। देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं से जोड़ने का मकसद विदेशी पर्यटकों को बड़ी तादाद में उत्तराखंड लाना है। फिलहाल तो ये सिर्फ योजनाएं हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने का काम चल रहा है। आगे जानिए इसके बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें