Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र चमोली जिला (Chamoli earthquake) बताया जा रहा है। खबर है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह लोग डाउन के दौरान चौथी बार है जब उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले तीन बार भूकंप के झटके कुमाऊँ रीजन में महसूस किए गए हैं। भूकंप के लिहाज से चमोली जिला बेहद संवेदनशील है क्योंकि यहां पहले भी विनाशकारी भूकंप आ चुका है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने मीडिया को बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। इसके अलावा बताया गया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। कई जगह भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। आपको बता दें कि उत्तराखंड के लिए वैज्ञानिक पहले ही बड़ी चेतावनी दे चुके हैं।