श्रीनगर गढ़वाल: कोरोना की टेंशन के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसको पढ़कर आप भी गर्वित हो उठेंगें। गढ़वाल विश्वविद्यालय की बदौलत उत्तराखंड का नाम अब विश्व भर में ऊंचा हो रहा है। कोरोना की वजह से चल रहे लॉकडाउन के कारण सब लोग घरों में कैद हो रखे हैं। ऐसे में सभी स्कूल और विश्वविद्यालय ऑनलाइन पढ़ाई के ऊपर काफी जोर दे रहे हैं, मगर गढ़वाल विश्वविद्यालय का ऑनलाइन शिक्षा पर हमेशा से ही जोर रहता है। गढ़वाल विवि में लॉकडाउन के पहले से ही कई ऑनलाइन कोर्स शामिल हैं। ऐसे में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन कोर्स में अपनी अलग पहचान बनाई है। जागरण की खबर के मुताबिक गढ़वाल विवि का ऑनलाइन एकेडमिक राइटिंग कोर्स विश्व के टॉप 30 पाठ्यक्रमों में शुमार हुआ है, जिससे साबित होता है कि उत्तराखंड का शिक्षा विभाग किसी से कम नहीं है।