Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ की बेटियां सेना में शामिल होकर सरहदों की हिफाजत के साथ सेना और देश दोनों का मान बढ़ा रही हैं, इन्हीं बेटियों में से एक हैं पौड़ी जिले की स्मिता देवरानी। स्मिता देवरानी सेना में मेजर जनरल के पद पर प्रमोट हुई हैं। स्मिता की इस सफलता पर उनके गांव ही नहीं वरन पूरे क्षेत्र में खुशी मनाई जा रही है। पौड़ी गढ़वाल जिले के ब्लॉक दुगड्डा मे पास एक गांव है डुंडेख, स्मिता इसी गांव की रहने वाली हैं। पहले वो सेना में ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रही थीं, अब उनका प्रमोशन हो गया है। स्मिता की बहन अमिता देवरानी भी सेना में अफसर हैं। वो ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रही हैं और इस वक्त कॉलेज ऑफ नर्सिंग एएफएमसी पुणे में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं।