Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में लॉकडाउन में 42 दिन बाद सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं तो हर जगह मारामारी की स्थिति पैदा हो गई। इतने दिनों बाद दुकान खुलने पर हालत यह थी कि कई जगहों पर सुबह छह बजे से ही लोग कतार लगा कर खड़े हो गए थे। लोगों ने ज्यादा से ज्यादा मात्रा में शराब खरीदी। किसी ने ढेर सारी बोतलें उठाईं तो कोई पेटी खरीदकर ले गया। शराब खरीदने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ीं। ईटीवी की खबर के मुताबिक नैनीताल सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने इस पर चिंता जाहिर की है। हल्द्वानी में दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद जिस तरह से बाजारों और शराब की दुकानों में भीड़ देखी गई, वह सभी के लिए खतरा है। इससे कोरोना संक्रमण का जोखिम बढ़ेगा।