Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: लॉक डाउन के दौरान जब लोग घरों में दिख रहे हैं वहीं जंगली जानवरों की घुमक्कड़ी आबादी क्षेत्रों में दिखाई दे रही। नगर के आसपास के गांवों में लगातार अपनी धमक दिखा रहा गुलदार बुधवार को शहर से लगे खत्याड़ी गांव मे एक घर में घुस गया लोगों द्वारा शोरगुल मचाने के बाद गुलदार पहले झांड़ियों में छुप गया बाद में वहां से निकल कर पुन: एक घर के निचले कमरे यानी गोठ में छुप गया। वन विभाग की टीम जाल, पिंजरा और ट्रैंकुलाइज गन लेकर मौके पर पहुंची है और गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ दिख रही है। पुलिस के जवान भी मौके पर हैं। खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हरीश सिंह कनवाल ने बताया कि सुबह नौ बजे गुलदार उनके पुराने मकान के गोठ में घुस गया। शोरगुल सुनकर वह घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में छिप गया। तब तक वन विभाग से रेंजर संचिता वर्मा ,केएन पांडे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए थे। आगे देखिए वीडियो