उत्तराखंड: लॉकडाउन में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप, घर से उठाकर ले गए दरिंदे

घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता खेत की रखवाली करने गए थे। इसी बीच गांव के दो युवक बच्ची को अगवा कर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह बच्ची घर के पास बेहोश पड़ी मिली...
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Ramnagar News: Minor girl misbehave in nainital
Image: Minor girl misbehave in nainital

रामनगर: लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के रामनगर में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक यहां कालाढूंगी में गांव के दो युवकों ने एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की शिकार बच्ची कक्षा 9 में पढ़ती है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया। उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान हर तरह के अपराधों में कमी आई है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं के शोषण की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बेटियां बाहर तो क्या घर पर भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हालिया मामला नैनीताल जिले का है। जहां चार दिन पहले नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। गैंगरेप का आरोप गांव के ही दो लड़कों पर लगा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सौतेली मां ही बनी मासूम बेटी की हत्यारिन, गला रेतकर जान से मार डाला
घटना चार दिन पहले की है। कालाढूंगी निवासी पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले वो रखवाली के लिए खेत पर गए हुए थे। पत्नी भी साथ में थी। घर में नाबालिग बेटी अकेली थी। खेत की देखभाल करने के बाद सुबह जब वो घर लौटे तो बच्ची घर में नहीं मिली। बदहवास माता-पिता बच्ची को ढूंढने लगे। इसी बीच बच्ची घर के पास बेहोश पड़ी मिली। होश में आने पर बच्ची ने बताया कि गांव के रहने वाले दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया था। दोनों ने बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसके साथ दरिंदगी की। आरोपियों का नाम तरसेम और सुवा सिंह है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों जेल में हैं।