Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: लॉकडाउन में छूट मिली है, लेकिन कोरोना का संकट टला नहीं है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में मसूरी पुलिस ने बुधवार को शहर में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। Etv की खबर के मुताबिक लॉकडाउन के बीच ये महिला किसी तरह शहर पहुंच गई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन महिला किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे सकी। जिसके बाद महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से दून हॉस्पिटल भेज दिया गया। मसूरी के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती ने कहा कि महिला की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। हमने उससे कई सवाल पूछे, लेकिन उसन किसी का ठीक-ठीक जवाब नहीं दिया।