Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। गुरुवार को कई इलाकों में मौसम ने कुछ राहत दी। आज भी कई जगह मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन राहत का ये सिलसिला लंबे वक्त तक जारी नहीं रहने वाला। 10 मई से मौसम का मूड एक बार फिर बिगड़ेगा। इसलिए संभल कर रहें। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 10 मई से मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को मौसम ने देहरादून-मसूरी समेत आसपास के इलाकों को बड़ी राहत दी। आसमान साफ रहा। दिन में चटख धूप खिली रही। शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन रविवार से बारिश का दौर फिर शुरू होने के आसार बन रहे हैं। 10 और 11 मई को मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी इलाकों में बारिश और तेज आंधी मुश्किलें बढ़ाएगी। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी, कई जगह तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम में उठापटक आगे भी बने रहने के आसार हैं। खराब मौसम में हादसे की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए सावधान रहें। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।