Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: लॉकडाउन के दौरान क्रियेटिव धुरंधरों की क्रियेटिविटी आप भी खूब देख रहे होंगे, लेकिन अगर टिक-टॉक सुपरस्टारों से थोड़ा फुर्सत मिले तो अपने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले पर भी नजर दौड़ा लें। जहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने जंगलों को आग से बचाने के लिए शानदार तरीका निकाला है। रुद्रप्रयाग में जगह-जगह बॉलीवुड मूवीज और सुपरस्टारों के पोस्टर्स लगे हैं। जिनके जरिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग लोगों से जंगलों को बचाने की अपील कर रहा है। इस अपील के शानदार नतीजे भी दिख रहे हैं। इस साल रुद्रप्रयाग में जंगल में आग लगने की अब तक कोई भी घटना नहीं हुई। लॉकडाउन के चलते जंगलों में मानवीय गतिविधियां कम हुई हैं, जिससे प्रदेश में जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कमी आई है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक रुद्रप्रयाग में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक ऐप तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से लोगों को जंगलों को बचाने का संदेश दिया जा रहा है।