उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, कुपवाड़ा में जांबाज लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश का निधन

लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल अपने पीछे पत्नी के अलावा 17 साल का बेटा और 15 साल की बेटी को छोड़ गए हैं।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Lieutenant colonel nitesh kapil: Lieutenant colonel nitesh kapil died in kupwara
Image: Lieutenant colonel nitesh kapil died in kupwara

नैनीताल: उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुखद खबर है। उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का कुपवाड़ा में निधन हो गया। उनकी उम्र 52 साल थी और वह नैनीताल के निवासी थे। बताया जा रहा है कि परेड के दौरान एक्सरसाइज करते वक्त उनके सीने में अचानक दर्द हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया। सहकर्मियों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल अपने पीछे पत्नी के अलावा 17 साल का बेटा और 15 साल की बेटी को छोड़ गए हैं। तल्लीताल नैनीताल के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का ससुराल रामनगर में है। उनकी पत्नी और बच्चे फिलहाल लॉक डाउन के दौरान यहां आए थे और यहीं फंस गए। आगे पढ़िए..

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का वीर सपूत..पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर चले गए लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश
14 मराठा बटालियन के कर्नल जितेंद्र सिंह राठौड़ राम नगर पहुंचे और उनके परिवार को इस बात की जानकारी दी। जनवरी में ही लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का ट्रांसफर कुपुवाड़ा कश्मीर में किया गया था। बताया जा रहा है कि 7 मई की शाम को उनका निधन हो गया और उनके पार्थिव शरीर को हवाई सेवा के जरिए श्रीनगर लाया जाएगा। वहां से विशेष विमान के जरिए उनके पार्थिव शरीर को बरेली लाया जाएगा और वहां से सड़क के रास्ते उनके निवास स्थान पर लाया जाएगा। लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल के निधन के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल अपने पीछे पत्नी के अलावा 17 साल का बेटा और 15 साल की बेटी को छोड़ गए हैं। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल को शत शत नमन..