Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल के निधन के बाद से उत्तराखंड में शोक की लहर है। उनकी उम्र 52 साल थी और वह नैनीताल के निवासी थे। लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल अपने पीछे पत्नी के अलावा 17 साल का बेटा और 15 साल की बेटी को छोड़ गए हैं। 17 साल का बेटा चिराग जो कि बीटेक कर रहा है और 15 साल की बेटी दिया जो कि हाईस्कूल में है...दोनों अब अपने पिता को याद कर रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश कपिल का ससुराल रामनगर में है। उनकी पत्नी और बच्चे फिलहाल लॉक डाउन के दौरान यहां आए थे और यहीं फस गए। आज उत्तराखंड के लिए ये एक बेहद दुखद खबर है। उत्तराखंड के तल्लीताल नैनीताल के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का कुपवाड़ा में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि परेड के दौरान एक्सरसाइज करते वक्त उनके सीने में अचानक दर्द हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया।