ऋषिकेश से शर्मनाक खबर..3 योग शिक्षकों पर जापानी महिला से अश्लीलला का आरोप

ऋषिकेश के एक योगा स्कूल में तीन योगाचार्यों ने एक जापानी महिला के साथ छेड़खानी और उनके अश्लील कमेंट्स का आरोप है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
ऋषिकेश: yogacharya molest Japanese woman rishikesh
Image: yogacharya molest Japanese woman rishikesh

ऋषिकेश: ऋषिकेश के कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। ऋषिकेश में कुछ योगाचार्यों के ऊपर एक जापानी महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन योगाचार्यों ने उनके साथ छेड़खानी की और उनके साथ अश्लील बातें भी की। बता दें कि पीड़िता ऋषिकेश से योगा का कोर्स कर रही हैं। आरोप है कि योगा सिखाने वालों ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। महिला घटना के बाद से ही बेहद परेशान हैं। आखिर महिला ने पुलिस की शरण ली और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए तीनों आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के अंदर एक जापानी महिला, योगा टीचर ट्रेनिंग स्कूल, गली नम्बर 3 में योगा का कोर्स कर रही थीं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लव मैरिज करने के 2 साल बाद दूसरे प्रेमी के साथ भागी पत्नी
आरोप है कि हाल ही में योगा स्कूल में योगा सिखाने वाले तीन योगाचार्यों ने उन महिला के ऊपर अभद्र टिप्पणी की और उनके साथ छेड़खानी भी की। पीड़िता ने पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपी योगाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर पंजाब निवासी हरिकिशन, चंबा गांव, हिमाचल प्रदेश निवासी सोमराज और सूरजपुर कॉलोनी, देहरादून निवासी चन्द्रकांत दाहल के रूप में हुई है। विदेशियों के साथ दुर्व्यवहार की यह पहली घटना नहीं है।'अतिथि देवो भवः' हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। मगर विदेशियों को देखते ही समाज के कुछ असभ्य लोग उनके ऊपर तंज कसना शुरू कर देते हैं। साथ ही कई विदेशी महिलाओं के साथ छेड़खानी भी होती है जिसमें उनके ऊपर अश्लील और अभद्र टिप्पणी की जाती है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन की जरूरत है।