Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: इस वक्त उत्तराखंड में प्रवासी लौट रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वो गांव आकर क्वारेंटीन सेंटर में रहें। ज़ाहिर है कि हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी लेकिन इस बीच कुछ लोगों के सिर पर अजब सा फ़ितूर सवार है। एक मामला नैनीताल जिले से सामने आया है। खबर है कि कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओखलडूंगा में हरियाणा के रोहतक से दो भाई लौटे थे। गांव के प्रधान द्वारा उनसे क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया था। आरोप है कि भाइयों ने पहले वहां शराब भी और फिर गाली-गलौच शुरू कर दी। क्वारेंटीन सेंटर में जमकर बवाल काट दिया। दोनों सगे भाइयों ने ग्राम प्रधान प्रीति और उनके ससुर राजेंद्र से गाली गलौज की। क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने उन्हें समझाना चाहा तो दोनों भाइयों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आगे पढ़िए