देवभूमि का अमृत...10 से ज्यादा बीमारियों की अचूक दवा है काफल, जानिए इसके फायदे

उत्तराखंड का लोकप्रिय फल काफल कई पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के लिए वर्षों से आजीविका का साधन बना हुआ है। कई औषधीय गुणों को अपने अंदर समेटा हुआ.. आइये इसके फायदों के बारे में जानिए
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand kafal fruit: Benefits of kafal fruit of uttarakhand
Image: Benefits of kafal fruit of uttarakhand

बागेश्वर: उत्तराखंड राज्य को प्रकृति का अनोखा आशीर्वाद प्राप्त है। देवभूमि में जड़ी-बूटियों का भंडार है। कई ऐसे पौधे हैं, ऐसे फल हैं जो बड़ी से बड़ी बीमारी को भी ठीक कर देते हैं, उन्हीं में से एक है काफल। जी हां, ऐसा सदाबहार फल जो कि स्वाद में तो लाजवाब है ही साथ ही औषधीय गुणों से भी भरपूर है। काफल फल के कई फायदे हैं। इसके फायदों से पहले आइये पहले काफल के बारे में आपको विस्तृत जानकारी देते हैं। काफल उत्तरी भारत के पर्वतीय क्षेत्र के हिमालय के तलहटी क्षेत्र में पाए जाने वाला एक सदाबहार वृक्ष है। ग्रीष्मकाल में इस वृक्ष में शहतूत की तरह दिखने वाले फल लगते हैं जो कि स्वाद में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। काफल पर्वतीय लोगों के लिए वर्षों से यह आजीविका का साधन भी है। काफल उत्तराखंड के बाजारों में खूब मिलते हैं और इनकी अच्छी खासी बिक्री होती है। दुर्भाग्य से काफल का व्यवसाय करने वालों को इस साल कोरोना की वजह से नुकसान हुआ है। काफल विक्रेताओं का कहना है कि लॉकडाउन के कारण काफल तोड़कर लाने में देरी हो गई है। हर रोज दूर-दूर जंगल जाकर काफल तोड़ कर बेचने वालों के हाथ इस बार निराशा के अलावा कुछ नहीं लगा है। उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण काफल के आने में महीने भर की देरी हो गई। आगे जानिए काफल के फायदे

यह भी पढ़ें - देवभूमि का अमृत..कोरोना के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की बेमिसाल दवा है लिंगुड़ा
आइये अब आपको काफल के औषधीय गुणों से भी अवगत कराते हैं। स्वाद में बड़े से बड़े फल को टक्कर देने वाले काफल के अंदर प्रचुर मात्रा में आयरन और विटामिन होता है। काफल का जूस को पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका जूस पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी, गैस, कब्ज आदि को भी सही करता है। काफल कई बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है जिसमें से कैंसर भी एक है। जी हां, इस पहाड़ी फल के अंदर कैंसर तक को हराने की ताकत है। इसी के साथ एनीमिया, अस्थमा, जुखाम, बुखार, अतिसार, बुखार आदि बीमारियां इसका सेवन करने से ठीक हो जाती हैं। केवल शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक बीमारी ठीक करने में भी काफल बहुत उपयोगी होता है। इसके अंदर कई तरह के एन्टी ऑक्सिडेंट और एन्टी डिप्रेशन तत्व मौजूद रहते हैं जो कि डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारी ठीक कर सकते हैं। इतने सारे औषधीय गुणों के साथ काफल का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। स्वाद में खट्टा-मीठा और रंग में सुर्ख लाल काफल का फल अधिकांश पहाड़ियों की पहली पसंद होती है।