उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के तबादले.. कई चौकियों के प्रभारी बदले

देहरादून में एसएसपी ने पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 28 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आशारोड़ी, कालसी, आराघर, त्रिवेणीघाट समेत कई चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Police Transfer List: Dehradun Police Transfer 28 Sub-Inspectors Transferred
Image: Dehradun Police Transfer 28 Sub-Inspectors Transferred

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए 28 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस तबादला सूची में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। वहीं, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी फील्ड में नई तैनाती दी गई है।

Dehradun Police Transfer: 28 Sub-Inspectors Transferred

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के तहत आशारोड़ी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी को ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है। आगे पढ़िए..

जबकि त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार अब आराघर चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • एसएसपी कैंप कार्यालय से फील्ड में भेजे गए रविंद्र नेगी

    28 Sub-Inspectors Transferred
    Pic: 1/ 2
    Image: 28 Sub-Inspectors Transferred

    तबादला सूची के अनुसार, एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात रविंद्र नेगी को हर्रावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

  • पुलिस विभाग में 28 उपनिरीक्षकों का फेरबदल

    28 Sub-Inspectors Transferred
    Pic: 2/ 2
    Image: 28 Sub-Inspectors Transferred

    एसएसपी की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 28 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें विभिन्न चौकियों के प्रभारी, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल के बाद देहरादून के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा। अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में तैनाती दी गई है।