Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोना की आपदा अगर सरकारों की लिए चुनौती है तो प्रवासियों के लिए भी ये समय अग्निपरीक्षा से कम नहीं। जगह-जगह फंसे लोगों की जिंदगी दोराहे पर नहीं, चौराहे पर है। इन्हें बस यही याद है कि उन्हें किसी तरह घर पहुंचना है, अच्छी बात ये है कि केंद्र और राज्य सरकारें भी इनका दर्द समझ रही हैं, और प्रवासियों को घर पहुंचाने का इंतजाम कर रही है। अहमदाबाद में फंसे कुमाऊं मंडल के 1400 प्रवासी अपनों से मिलने के सफर पर निकल पड़े हैं। ये सभी लोग आज दोपहर तक लालकुआं पहुंच जाएंगे। सभी प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए अहमदाबाद से लालकुआं के लिए निकले हैं। प्रवासियों को ला रही यह ट्रेन लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचेगी। चेकिंग के तमाम इंतजाम किए गए हैं और टीम को अलर्ट कर दिया गया है।