उत्तराखंड के मसूरी से खौफनाक खबर, युवक ने बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

मरने वाले बुजुर्ग का नाम उदयपाल है। वो 65 साल के थे। उदयपाल और उनकी हत्या का आरोपी युवक मसूरी की शिव कॉलोनी के रहने वाले हैं...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Mussoorie murder: Youth killed elderly man in mussoorie
Image: Youth killed elderly man in mussoorie

देहरादून: देहरादून का खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र मसूरी....पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले इस शहर में सोमवार को ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसे देख लोग सन्न रह गए। यहां एक युवक ने बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी लाठी-डंडों से बुजुर्ग को तब तक पीटता रहा, जब तक बुजुर्ग की मौत नहीं हो गई। हत्या का आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है, पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। मरने वाले बुजुर्ग का नाम उदयपाल था। उदयपाल 65 साल के थे। वहीं जिस युवक ने बुजुर्ग उदयपाल की हत्या की, उसका नाम सुरजीत बताया जा रहा है। सुरजीत की उम्र 26 साल है। दोनों मसूरी की शिव कॉलोनी के रहने वाले हैं। सोमवार सुबह सुरजीत ने ना जाने किस सनक में बुजुर्ग उदयपाल की हत्या कर दी। सुरजीत ने बुजुर्ग को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। जिससे उदयपाल की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरजीत को हिरासत में ले लिया। मसूरी कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि आरोपी ने बुजुर्ग की हत्या क्यों की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल में बनते ही उखड़ गई ‘धांधली’ की सड़क, ऐसे होगा गांवों का विकास? देखिए वीडियो