पहाड़ में कई दिन पुरानी लाश मिलने से हड़कंप.. हाथ और सिर गायब

बागेश्वर के कांडा से पुलिस को कई दिन पुराना शव मिला है, जिसका हाथ और सिर गायब थे। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की पहाड़ी से गिरकर मौत हुई थी और जंगली जानवरों के द्वारा उसके शव की ऐसी दुर्गति बनाई गई।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bageshwar news: Dead body found in bageshwar news
Image: Dead body found in bageshwar news

बागेश्वर: पहाड़ी जीवन बेहद चुनौतियों से भरा हुआ है। ऐसे में पहाड़ों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। उत्तराखंड के बागेश्वर से भी हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसको पढ़कर आपके भी पांव तले जमीन खिसक जाएगी। बागेश्वर जिले के कांडा ब्लॉक में एक सड़ा हुआ शव मिला है। शव बेहद बुरी तरह से गला हुआ था। और तो और मृतक के शव में हाथ और सिर भी गायब था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बहुत ही कठिनाइयों के बाद शव की शिनाख्त करवाई। माना जा रहा है कि हादसे के बाद जंगली जानवरों ने मृतक के शव की ऐसी दुर्दशा की है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना शनिवार की है। बागेश्वर जिले के कांडा ब्लॉक से बागेश्वर जिले के कांडा ब्लॉक में एक बिना हाथ और सिर का शव स्थानीय निवासियों को मिला था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना का असर..ससुराल आए दामाद ने थाने में गुजारी पूरी रात
स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी।शव की पहचान खुनौली गांव के 50 वर्षीय निवासी चन्दरबल्लभ चन्दोला के रूप में हुई है। पेशे से मजदूर चन्दरबल्लभ मजदूरी करके ही अपना पेट पालते थे। उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। शनिवार को उनका शव बहुत ही खराब हालत में सोराडी गदेरे में मिला। पुलिस का अंदेशा है कि पहाड़ी में गिरने के कारण उनकी मौत हुई होगी। यह भी माना जा रहा है कि लाश को नुकसान जंगली जानवरों ने पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का सिर और हाथ बरामद नहीं हुआ है। कांडा थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव कई दिन पुराना था इसलिए सड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जरूरी कार्यवाही की जाएगी।