Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रामनगर: लंबी अवधि के बाद लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। लॉकडाउन की आदत लगाए जंगली जानवर इस शोरगुल के बिल्कुल आदि नहीं रहे। प्रकृति के साथ-साथ जंगली जानवरों का दबदबा भी लॉकडाउन के कारण काफी अधिक बढ़ गया है। वे खुले आम बिना किसी शोरगुल के घूम रहे हैं। आजादी किसे पसंद नहीं? आदमी हो या जानवर आजादी तो सबको ही प्रिय होती है। और जब आपको आपकी आजादी में कोई बाधा दिख रही हो तो आपका गुस्सा होना भी बेहद लाजमी है। ऐसा ही कुछ कालागढ़ में हुआ। कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मोहान रेंज में अचानक एक हाथी सड़क पर उतर आया और प्रवासियों को छोड़कर लौट रही गाड़ी में तोड़फोड़ करदी। हाथी के द्वारा अचानक हुए हमले से वाहन चालक बुरी तरह डर गए और जान बचा कर भाग गए। हाथी काफी देर तक सड़क पर ही रहा। उसके बाद वन कर्मियों ने ढोल बजा कर हाथी को जंगल की ओर भेजा। चलिए आपको पूरी घटना की विस्तृत जानकारी देते हैं। आगे देखिए वीडियो