Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को घर लाने के लिए राज्य सरकार सारथी बनकर हर संभव मदद कर रही है। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रोडवेज की मदद से अब दिल्ली में फंसे प्रवासियों को घर लाया जाएगा। रोडवेज ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को वापस लाने के लिए 35 बसों को रवाना कर दिया है। कुमाऊं आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल हमने 35 बसें दिल्ली के सराय काले खां भेजी हैं। जरूरत पड़ी तो और गाड़ियां भी भेजी जाएंगी। इन बसों से करीब 1300 प्रवासियों को उत्तराखंड लाया जाएगा। सोमवार से प्रवासियों के उत्तराखंड पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार प्रवासियों को उत्तराखंड लाने का काम तेजी से कर रही है।