टिहरी गढ़वाल: लीजिए उत्तराखंड की सबसे लंबी सड़क सुरंग बनकर तैयार है, यहां खुदाई का काम सबसे मुश्किल था और वो पूरा हो चुका है। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन द्वारा ऋषिकेश-धरासू हाइवे पर चंबा कस्बे के नीचे 440 मीटर लंबी सुरंग तैयार की है। इस टनल का आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।
1- चारधाम ऑल वेदर रोड पर इस टनल के बनने से न केवल गंगोत्री, यमुनोत्री का सफर आसान होगा, बल्कि चंबा को जाम से मुक्ति भी मिलेगी।
2- ऑस्ट्रलियाई तकनीक से बनी इस सुरंग से निर्धारित तिथि से तीन महीने पहले ही अक्टूबर 2020 में सुरंग से यातायात शुरू हो जाएगा।
3- इसके बनने से यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम धाम जाने वालों को जाम और हाईवे अवरुद्ध होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। आगे जानिए इसकी खूबियां