Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल से एक बड़ी खबर आ रही है। यह खबर सवाल खड़े कर रही है कि क्या यह खतरा बहुत बड़ा है? दरअसल नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक के नीचे करीब 100 फुट लंबी और 3 फुट चौड़ी दरार आई है। इसके बाद शहर के लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन अब समस्या और बड़ी दिख रही है। कुल मिलाकर कहें तो नैना पीक की तलहटी वाला क्षेत्र संवेदनशील हो रहा है। 100 फीट लंबी और 3 फीट चौड़ी दरार नजर आने के बाद यहां सड़क पर भी गहरे गड्ढे दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को टांकी बैंड के पास सड़क में गहरे गड्ढे दिखाई दिए हैं। गड्ढों के आसपास सड़क में दरार भी दिख रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक गड्ढा बहुत गहरा है और सुरंग जैसा दिख रहा है। पूर्व सभासद भोपाल सिंह कार्की ने मीडिया को जानकारी दी है कि सड़क पर बने गड्ढे और दरारों के दिखने से लोगों के बीच दहशत है। आगे पढ़िए