Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली के थराली में घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। बच्चे की लाश जंगल में पड़ी मिली। गुलदार के बच्चे को मारने की इस घटना से थराली समेत पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। गांव में मातम छाया हुआ है, बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना नारायणबगड़ विकासखंड की है, जहां मलतुरा के पास गुलदार ने पांच साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। बच्चा त्यूला गांव का रहने वाला था। घटना गुरुवार देर रात की है। 5 साल का मासूम घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि गुलदार की शक्ल में मौत दबे पांव उनके आंगन में दाखिल हो जाएगी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया।