Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार की बढ़ती धमक से लोगों में दहशत है। गुरुवार को चमोली में गुलदार ने 4 साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया था। अब एक डराने वाला वीडियो उत्तरकाशी के पुरोला से सामने आया है। इस वीडियो में गुलदार ग्रामीणों पर हमला करता दिखाई दिया। आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। डरे हुए लोग खेतों में काम करने नहीं जा रहे। ग्रामीण शाम होने से पहले ही घरों में कैद हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र में गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर दिया था। इनमें से एक व्यक्ति पर उस वक्त हमला हुआ, जिस वक्त वो खेत में हल लगा रहा था। इसी दौरान दबे पांव आए गुलदार ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। व्यक्ति के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। बाद में घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। आगे देखिए वीडियो