पहाड़ में घास काटने गई महिलाओं पर जंगली सुअर का हमला..गंभीर रूप से घायल

बागेश्वर के स्यूनी गांव के जंगल में घास काटने गई दो महिलाओं के ऊपर जंगली सुअर (Wild Pig Attack Bageshwar) ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Wild Pig: wild pig attacked on two women
Image: wild pig attacked on two women

बागेश्वर: लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले काफी बढ़ गए हैं। शोर-शराबा और आवाजाही कम होने के बाद से जंगली जानवरों की हिम्मत काफी अधिक बढ़ गई है। वह दिन-दहाड़े लोगों के ऊपर हमला कर रहे हैं। अब तो रोजमर्रा के कार्य करने में भी लोगों की जान के ऊपर रिस्क बना रहता है। हिंसात्मक जंगली जानवर कई बार लोगों को मौत के घाट तक उतार देते हैं। जंगली जानवरों के हमले की ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली ताजी घटना बागेश्वर से सामने आई है। बागेश्वर के स्यूनी गांव में जंगल में घास काटने गई दो महिलाओं के ऊपर जंगली सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। एक महिला तो खुद को सुअर के हमले से बचाने में कामयाब हो गई मगर हमले में दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उनके सिर, पैर और हाथ में काफी चोटें आई हैं। हमले के बाद से ही ग्रामीणों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। चलिए अब आपको पूरी घटना की विस्तृत जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें - Coronavirus: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी AIIMS रेफर
घटना बागेश्वर के स्यूनी गांव की है। बीते शनिवार को हंसी परिहार एवं आशा परिहार स्यूनी गांव के जंगलों में घास काटने जा रखी थीं। तभी अचानक झाड़ियों में एक सुअर ने मौका देख कर दोनों घास काट रही महिलाओं के ऊपर हमला कर दिया। जंगली सुअर को देख कर दोनों महिलाओं ने खुद को बचाने का प्रयास किया। आशा देवी किसी तरह सुअर के हमले से खुद को बचाने में कामयाब हुई मगर हंसी देवी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ, सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों महिलाओं का शोर-शराबा सुनकर गांव के निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत ही घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।