उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट..तेज आंधी-भारी बारिश की चेतावनी..8 जिलों के लोग सावधान!

उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के लिए तेज बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट (Uttarakhand orange alert) जारी किया है, 7 जून तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand orange alert: Rain and hailstorm warning in Uttarakhand
Image: Rain and hailstorm warning in Uttarakhand

बागेश्वर: मानसून आने में अभी कुछ वक्त बाकी है, लेकिन उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मौसम के बदले मिजाज से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम का मूड अभी और बिगड़ेगा। आने वाले तीन दिन प्रदेश के लिए मुश्किल भरे रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज बारिश और आंधी की संभावना को देखते हुए, प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जगह ओलावृष्टि की संभावना भी बन रही है। गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। मैदानी इलाकों में भी बादल खूब बरस रहे हैं। केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की खबर है। पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोग अगले तीन दिन संभलकर रहें। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और बागेश्वर के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आगे पढ़िए किन जगहों पर तेज आंधी आ सकती है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में टू-व्हीलर और फोर व्हीलर चलाने वालों के लिए नए नियम..2 मिनट में पढ़ लीजिए
प्रदेश में बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि होगी, जबकि मैदानी इलाकों में 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बात करें देहरादून की तो यहां गुरुवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर अब भी जारी है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बारिश हो रही है। दूसरे जिलों में बादल छाए हैं। कई जगह रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस बार प्री-मानसून में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आगामी 6 जून तक प्रदेश के सभी पहाड़ी और मैदानी जनपदों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 7 जून तक मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे।