Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
बागेश्वर: बेहतर करियर की तलाश में विदेश गए उत्तराखंडी युवाओं के साथ अनहोनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस वक्त एक बुरी खबर बागेश्वर से आ रही है। बागेश्वर का एक युवक लापता है। बीते 4 जून को पर्शिया की खाड़ी में एक ईरानियन जहाज डूब गया था। इस जहाज पर बागेश्वर का रहने वाला युवक भी सवार था। जहाज के डूबने के बाद युवक भी समुद्र में कहीं लापता हो गया। ये युवक पिछले 8 महीने से इस जहाज पर काम कर रहा था। जब से लाडले के लापता होने की खबर परिजनों को मिली है, तब से वो बेचैन हैं। परिजन अपने लाडले की खबर पाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। वो भारतीय और ईरान के दूतावासों से संपर्क करने में जुटे हैं, ताकि युवक के बारे में कुछ पता चल सके। लापता युवक का नाम निर्मल बिष्ट है। 28 साल के निर्मल का परिवार भागीरथी इलाके में रहता है। पिछले 8 महीने से निर्मल बिष्ट ईरान की एक प्राइवेट शिप कंपनी में जॉब कर रहे थे। आगे पढ़िए