Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी अपने चरम पर है। ऐसे में कई युवा नौकरी की आस लगाए बैठे हैं। खासकर की सरकारी नौकरी का क्रेज युवाओं के बीच बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी नौकरी के फायदों को देखते हुए अधिकांश युवा इनके सपने देखते हैं और इनको पाने के लिए भी खूब मेहनत करते हैं। ऐसे में लॉकडाउन के बीच सरकारी नौकरी की राह देखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य समीक्षा एक सुखद खबर लाया है। अब युवाओं का इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है। राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कई रिक्त पदों की भर्ती निकाली है। समूह ग श्रेणी के खाली पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 हफ्ते में शुरू होने जा रही है। इसकी पूरी तैयारी आयोग ने कर ली है।