सावधान रहें...ऋषिकेश की इस कॉलोनी में घूम रहा गुलदार, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

शिवा एनक्लेव में रहने वाले लोग सावधान रहें। कुछ महीने की खामोशी के बाद यहां एक बार फिर गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई है, कॉलोनी में गुलदार घूम रहा है...
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Rishikesh Guldar: Leopard seen near Shiva enclave
Image: Leopard seen near Shiva enclave

ऋषिकेश: पहाड़ के हर जिले में गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। गुलदार लोगों पर हमला रहे हैं, मवेशियों की जान ले रहे हैं। सुरक्षित समझी जाने वाली जगहों पर भी गुलदार खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही डराने वाला वीडियो ऋषिकेश से आया है। जहां शिवा एनक्लेव क्षेत्र में गुलदार टहलता दिखाई दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कॉलोनी में गुलदार की बढ़ती धमक से क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में हैं। अगर आप ऋषिकेश में रहते हैं तो शिवा एनक्लेव क्षेत्र से गुजरते वक्त सावधान रहें। नगर निगम के शिवा एनक्लेव क्षेत्र में कुछ समय पहले तक 3 गुलदार सक्रिय थे, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां शांति थी। कई महीने से गुलदार नहीं दिखे, मवेशियों पर हमला नहीं हुआ, तो लोग भी राहत की सांस ले रहे थे। लेकिन अब खतरा फिर से मंडराने लगा है।

यह भी पढ़ें - देहरादून से बड़ी खबर..क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी
शिवा एनक्लेव में गुलदार के घूमने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भरत विहार और शिवा एनक्लेव में गुलदार दहशत का सबब बने हुए थे। यहां तीन गुलदार देखे गए थे। तब गुलदार ने भरत विहार के पास एक आदमी पर हमला किया था। कई मवेशियों को निवाला भी बनाया था। लोगों की मांग के बाद नगर निगम ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवा दीं। इलाके से झाड़ियां भी हटा दी गईं। साफ-सफाई होने के बाद यहां गुलदार नहीं दिखा, लेकिन गुरुवार रात शिवा एनक्लेव में एक बार फिर गुलदार घूमता दिखा है। लोगों ने बताया कि उन्होंने गुलदार को आबादी वाले इलाके में जाते देखा। गुलदार की बढ़ती धमक से लोग डरे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।