उत्तराखंड: आवारा कुत्तों के झुंड ने किया जानलेवा हमला..7 साल का बच्चा बुरी तरह से जख्मी

लोग अगर समय रहते मौके पर ना पहुंचे होते तो बच्चे की जान मुश्किल में पड़ सकती थी। कुत्तों के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हुआ है...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Mussoorie Dogs Attack: Dog flock attacked 7 year old child
Image: Dog flock attacked 7 year old child

देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी। कोरोना संकट के बीच ये पहाड़ का ये खूबसूरत क्षेत्र आवारा कुत्तों की समस्या से जूझ रहा है। कुत्तों के आतंक से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि आए दिन यह आवारा कुत्ते राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहें हैं। जिस वजह से क्षेत्र में हादसे भी हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के मासूम पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग उसकी तरफ दौड़ पड़े, लोगों को अपनी तरफ आता देख कुत्ते वहां से भाग गए। कुत्तों के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चे का नाम ईशांत है। वो टिहरी बाईपास रोड स्थित आईडीएच बिल्डिंग में रहता है। लोग अगर समय रहते मौके पर ना पहुंचे होते तो बच्चे की जान मुश्किल में पड़ सकती थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 35 लोग कोरोना पॉजिटिव..1759 पहुंचा आंकड़ा
जब लोग उसके पास पहुंचे, तब कुत्ते बच्चे को नोंच रहे थे। घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्ते आतंक का सबब बने हुए हैं। इन्हें हटाने के लिए वो नगर निगम प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई। इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन कुत्ते किसी ना किसी पर हमला कर देते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर के एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भी बनाया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये सेंटर बंद है। इन दिनों क्षेत्र के होटल-रेस्टोरेंट भी बंद पड़े हैं, जिससे कुत्तों को खाने को नहीं मिल रहा। भूख की वजह से वो ज्यादा आक्रामक होते जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए जल्द ही कोई ठोस नीति बनाने की मांग की।