Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के जंगलों में एक जंगली हथिनी मृत पाई गई। वन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज में एक हथिनी का शव मिला है। हथिनी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों का मानना है कि हथिनी की मौत आपसी संघर्ष के दौरान हुई होगी। फिलहाल अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना पत्थरवा पूर्वी बीट की है। जहां अधिकारियों को सुबह हथिनी की मौत की सूचना मिली। ये खबर मिलते ही पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके के लिए निकल पड़े। जिस जगह हथिनी का शव मिला है, वो क्षेत्र कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है। हाथिनी की मौत की सूचना गश्ती टीम ने अधिकारियों को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव लगभग 2 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे रेंज अधिकारी प्रशांत हिंदवानी ने बताया कि मौके पर मिले सबूतों को देखकर लगता है कि हाथिनी की मौत आपसी संघर्ष के दौरान हुई होगी। हम मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में ऐसी लापरवाही? क्वारेंटीन सेंटर में बुजुर्ग की मौत..बिना सैंपल लिए हुआ अंतिम संस्कार