Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर में कुछ युवकों ने पीआरडी जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। पीआरडी जवान की ड्यूटी इस वक्त बैजनाथ झील के पास है। सोमवार रात कुछ युवक झील के पास पहुंचे और वहां मौजूद पीआरडी जवान पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने पीआरडी जवान को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों और पीआरडी जवानों ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। घटना गरुड़ क्षेत्र की है। जहां ग्राम गड़ेसर में रहने वाले पीआरडी जवान मनोज कुमार भट्ट इन दिनों बैजनाथ झील के पास स्थित पंप में कार्यरत हैं। सोमवार रात मनोज कुमार रोज की तरह ड्यूटी पर थे। तभी रात सवा दस बजे मन्यूड़ा गांव निवासी दीपक खुल्बे और हिमांशु खुल्बे अपने चार साथियों के साथ वहां आ धमके।