कुमाऊं और गढ़वाल को नए पुलिस महानिरीक्षक मिले हैं। उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Garhwal and Kumaon get new IG police
नैनीताल: उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। कुमाऊं और गढ़वाल को नए पुलिस महानिरीक्षक मिले हैं। आईपीएस अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षण कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले IPS अजय रौतेला पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल थे। आईपीएस अभिनव कुमार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले आईपीएस अभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षण पी एंड एम, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड का जिम्मा संभाल रहे थे। इसके अलावा आईपीएस वी मुरुगेशन को पुलिस महानिरीक्षक p&m पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस वी मुरुगेशन इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो भारत सरकार नई दिल्ली से प्रतिनियुक्ति पर वापस लौटे थे। आगे पढ़िए
उत्तराखंड पुलिस विभाग में तबादले
अजय रौतेला बने IG कुमाऊँ
अभिनव कुमार को मिली IG गढ़वाल की ज़िम्मेदारी
केंद्र से लौटे वी मुरूगेशन को IG पी एण्ड एम पुलिस मुख्यालय का चार्ज
1997 बैच के तेज़ तर्रार और साफ छवि के आईपीएस अभिनव कुमार देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। अभिनव कुमार को अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर समन्वय के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जानेे के बाद आईटीबीपी में तैनात रहे।