उत्तराखंड के 92 इलाकों को अनलॉक-2 में भी राहत नहीं, यहां रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन

प्रदेश में अब बाजार रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट्स रात 9 बजे तक खोले जा सकेंगे। अनलॉक-2 में पर्यटन और कारोबारी गतिविधियां बढ़ाने के लिए कई रियायतें दी गई हैं, लेकिन 92 इलाकों में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Containment Zone: Containment zone list update Uttarakhand 3 July
Image: Containment zone list update Uttarakhand 3 July

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 30 जुलाई तक ‘अनलॉक 2’ के तहत कई तरह की छूट दी है। गुरुवार को इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की गई। अब बाजार रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट्स रात 9 बजे तक खोले जा सकेंगे। पर्यटन और कारोबारी गतिविधियां बढ़ाने के लिए कई रियायतें दी गई हैं। कुल मिलाकर अनलॉक-2 में छूट का दायरा बढ़ाया गया है। जो इलाके कंटेनमेंट जोन में नहीं हैं, वहां रहने वाले लोग हर तरह की छूट का फायदा उठा सकेंगे, लेकिन कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां बरकरार रहेंगी। यहां कंपलीट लॉकडाउन रहेगा। इस वक्त प्रदेश के पांच जिलों में ऐसे 92 इलाके हैं, जो कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। कहां कितने कंटेनमेंट जोन हैं, ये भी जान लें।
राजधानी देहरादून में 13 कंटेनमेंट जोन हैं।
देहरादून शहर में साईं लोक लेन नंबर-2, स्माइली बुक डिपो वाली गली, राम विहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी, मोहिनी रोड, गोविंदगढ़ और ईदगाह-चकराता रोड कंटेनमेंट जोन में हैं। ऋषिकेश में 3 कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें भगीरथपुरम, खांड गांव और मुख्य सब्जी मंडी शामिल हैं। डोईवाला में तेलीवाला और जौलीग्रांट का वार्ड नंबर-5 कंटेनमेंट जोन हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी...क्या खुलेगा, क्या नहीं...जानिए 10 बड़ी बातें
टिहरी में कुल 5 कंटेनमेंट जोन हैं।
यहां घनसाली में भाटी, जाखणीधार में लामणीधार और कंडीसौड़ में क्यूंलागी कंटेनमेंट जोन है। देवप्रयाग में डोबरी और डांडा गांव कंटेनमेंट जोन हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में दो कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें खटीमा का ग्राम पंचौरिया और मोहल्ला मयूर विहार शामिल है।
उत्तरकाशी में 4 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं।
जिनमें पतूड़ी डूंगोलधार, ग्राम मातली के गोट्या तोक, नगर पालिका का वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 2 शामिल हैं।
कंटेनमेंट जोन के मामले में अब भी हरिद्वार जिला टॉप पर है। यहां 68 इलाके सील हैं।
जिले के रुड़की में 38 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। जिनमें महिग्रान, मेहवाडकला, लथरादेवा, आदर्श नगर, ग्राम सुनारा, डंडेरा, भंगेडी, राजेंद्रनगर, मोहल्ला पुरानी, शक्तिविहार, मलकपुरा, पुहाना, नगर पंचायत लंढौर, बहेड़ी, डंडेरा आवासीय कॉलोनी, वनहेडा, महालक्ष्मीपुरम, पठानपुरा, पनियाला, कृष्णानगर, श्यानानगर, करौंडी, छावमंडी, मंगलौर, मोहल्ला सुभाषनगर, किशनपुर जमालपुर, कल्याणपुर, मोहनपुरा, कृष्णानगर, अशोकनगर, चंद्रपुरी, मेवाड़खुर्द, वार्ड नंबर-28 पूर्वी दीनदयाल, ग्राम नगला, डबल फाटक का वार्ड नंबर-9 और नगर पालिका का वार्ड नंबर 18 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि, फिर से सील होगा इलाका..हाल ही में हटी थीं पाबंदियां
भगवानपुर में मोतीपुर, खेड़ी, इनायतपुर, चुडियाला, छांचैक, छांचैक माजरा, ग्राम जालापुर, बुग्गावाला, भलस्वागंज, सम्राट कॉलोनी और ग्राम चऊली कंटेनमेंट जोन है। लक्सर में सुल्तानपुर के दो वार्ड, मिर्जापुर, नियामतपुर और ग्राम खेड़ी कंटेनमेंट जोन हैं। हरिद्वार शहर में टीकमपुर, गैंडीखत्ता, रामनगर, सलीमपुर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, ग्राम टांडा भागमल, शिवालिक नगर, बीएचईएल सेक्टर-3, हरिहरधाम, शिवालिक नगर का हाउस नंबर 9बी, ग्राम ज्वालापुर, मोहल्ला नाथ नगर, गली नंबर-1 तिबड़ी, ग्राम समसपुर और मोहल्ला गणेश विहार कंटेनमेंट जोन हैं।
यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक लगी है। प्रशासन ने कॉलोनियों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में जरूरत का सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है।