उत्तराखंड: दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ की खुदकुशी..लाश देखकर बेसुध हुई पत्नी

सुरेंद्र शादीशुदा था। घर में बीवी थी, 2 प्यारे बच्चे थे, लेकिन रिश्तों के भटकाव ने उसे बर्बादी के दोराहे पर ला खड़ा किया...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Nainital lover suicide: lover commits suicide in Nainital
Image: lover commits suicide in Nainital

नैनीताल: रामनगर का ललितपुर गांव...गुरुवार की शाम यहां एक ऐसी घटना हुई, जिससे लोग अब तक सकते में हैं। गांव में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने समाज के तानों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मरने वाले युवक का नाम सुरेंद्र सिंह उर्फ कन्नू है। सुरेंद्र शादीशुदा था। घर में बीवी थी, 2 प्यारे बच्चे थे, लेकिन रिश्तों के भटकाव ने उसे बर्बादी के दोराहे पर ला खड़ा किया। सुरेंद्र को पड़ोस में रहने वाली 20 साल की संजना से प्यार हो गया। संजना नैनीडांडा ब्लॉक की रहने वाली थी और रामनगर में किराए के मकान में अकेली रहती थी। संजना अविवाहित थी। समय के साथ संजना और सुरेंद्र का प्यार परवान चढ़ने लगा। सुरेंद्र और संजना दोनों ही ललितपुर गांव में रहते थे। परिजनों को भी दोनों के रिश्ते की भनक लग गई थी। सुरेंद्र की पत्नी इस रिश्ते का विरोध कर रही थी। इसी बीच गुरुवार को सुरेंद्र की पत्नी कंचन पीरूमदारा चौकी पहुंची और पुलिस को बताया कि उसका पति सुबह से एक युवती को साथ लेकर गया है, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 92 इलाकों को अनलॉक-2 में भी राहत नहीं, यहां रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन
पुलिस जांच में जुटी ही थी, कि तभी किसी ने सूचना दी कि ललितपुर गांव में आम-लीची के बगीचे में एक युवक-युवती की लाश पेड़ पर एक ही रस्सी के सहारे लटकी है। पुलिस ने दोनों के शव नीचे उतरवाए। शिनाख्त के लिए सुरेंद्र सिंह की पत्नी को बुलाया। कंचन ने जब लाश का चेहरा देखा तो वो बेसुध होकर गिर पड़ी। लाश सुरेंद्र की थी। सुरेंद्र के साथ-साथ संजना ने भी खुदकुशी कर ली। कंचन ने बताया कि सुरेंद्र और वो पिछले 4 साल से रामनगर में रह रहे थे। सुरेंद्र किसी फैक्ट्री की गाड़ी चलाता था। उनकी पारिवारिक जिंदगी ठीक चल रही थी, लेकिन इसी दौरान सुरेंद्र की संजना नाम की युवती से नजदीकियां बढ़ने लगीं। जिसने सुरेंद्र और संजना, दोनों के परिवारों को तबाह कर दिया। बहरहाल पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। युवती के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले की तफ्तीश जारी है।