Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखँड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ऐसी शादी शायद ही किसी ने देखी हो। घर में बहू लाने की चाहत में काशीपुर के परिवार ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। घर में बहु तो आई मगर वह शादी के दौरान ही एक अंजान युवक के साथ बीच में भाग गई। जिस महिला ने परिवार से शादी करवाने के लिए 70 हजार रुपए लिए थे वह महिला भी फ्रॉड निकली। उसने भागने का प्रयास किया मगर उसको पकड़ लिया गया बता दें कि बिचौलिया महिला ने परिवार से 70 हजार रुपए के ऐंठे थे। उसने जिस लड़की से लड़के वालों का रिश्ता फिक्स किया था वह लड़की शादी के दौरान ही युवक के साथ बाइक पर भाग गई। यही नहीं जब आरोपी महिला ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने शोर-शराबा सुनकर महिला को पकड़ लिया। लड़के वालों ने बिचौलिया महिला की कोतवाली में शिकायत की है।