Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग से एक बड़ी खबर आ रही है। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर तोता घाटी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे और इस बीच वाहन में बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। आपको बता दें कि भारी बारिश के बाद आए मलबे से ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर कई गाड़ियां जाम में फंसी हुई थी। इस दौरान पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे और वाहनों से टकराते हुए खाई में गिरे। इस दौरान एक वाहन में सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति अपने परिवार के साथ दिल्ली से चमोली जिले के नारायण बगड़ जा रहा था। व्यक्ति के साथ वाहन में दो महिलाएं और एक बच्चा भी सवार था लेकिन गनीमत इस बात की रही कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।