उत्तराखंड में नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, फाइटर जेट ने भरी उड़ान..तैनात हुए जवान

चीन और नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट ने पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ान भरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
China border high alert: High alert on Uttarakhand China Nepal border
Image: High alert on Uttarakhand China Nepal border

उत्तरकाशी: चीन से तनाव के बीच उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। चीन और नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। यहां सेना और आईटीबीपी हाई अलर्ट पर है। शनिवार को इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट ने पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ान भरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एयर फोर्स के विमान ने महीने में दूसरी बार क्षेत्र में उड़ान भरी। आपको बता दें कि चीन लद्दाख के बाद लिपुपास में भी माहौल खराब करने की कोशिशें कर रहा है। यहां चीनी सैनिक विवादित बैनर और झंडे लहराकर भारतीय सैनिकों को सीमा पर बने भारत के टिन शेडों को हटाने की चेतावनी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें - देवभूमि का जांबाज रिटायर..देशसेवा के 39 साल, 2019 में मिला था उत्तम युद्ध सेवा मेडल
साफ जाहिर है कि चीन इस वक्त कुछ नापाक हरकतें बॉर्डर पर अंजाम दे रहा है और साथ ही नेपाल को भी उसकाने का काम कर रहा है। चीन की इन हरकतों को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां आईटीबीपी के अलावा सेना के जवानों की तैनाती कई गई है। चीन के साथ-साथ नेपाल के साथ भी भारत के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। नेपाल कालापानी, लिंपियाधूरा और लिपुपास को अपना बता रहा है। नेपाल की सरकार ने भारत के इन इलाकों को अपने नक्शे में दर्शाकर विवाद पैदा किया था। जिसके बाद दोनों सीमाओं पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लिपुपास और नेपाल सीमा पर दिन-रात गश्त कर रही हैं। आगे भी पढ़िए इस बारे में कुछ अहम जानकारियां

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से नहीं होगी कांवड़ियों की एंट्री, 10 इलाकों में कड़ा पहरा
सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी में वायुसेना भारतीय सुरक्षा बलों की मदद कर रही है। वायुसेना ने एक माह में दूसरी बार फाइटर जेट से सीमा की टोह ली। शनिवार को दोपहर 12:30 से 12:40 तक यह फाइटर जेट भारत चीन-नेपाल सीमा के आसमान में नजर आया। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर विवाद के चलते उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर सेना की अलर्टनेस ज्यादा बढ़ गई है। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले की सीमा चीन से सटी है। सीमा क्षेत्र में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर लगातार रेकी कर रहे हैं। नेपाल सेना भी भारतीय सीमा के पास बॉर्डर आउट पोस्ट बनाने में लगी है। जिसके बाद भारत भी अपना सुरक्षा तंत्र मजबूत कर रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने छुट्टी पर भेजे गए जवानों को वापस अपनी-अपनी बटालियनों में बुला लिया है। भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी और कड़ी गश्त के बाद से भारत के चीन व नेपाल बार्डर में फिलहाल शांति बनी हुई है।