Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुलदार का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आ जाती है जब गुलदार ने इंसानी बस्तियों में किसी को शिकार बना रहा हो। हाल ही में रुद्रप्रयाग जिले से एक खबर आई थी जहां गुलदार ने एक गौशाला में घुसकर करीब 21 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया था। कई जगहों पर गुलदार आदमखोर हो गए हैं। इसका ताजा उदाहरण आज अल्मोड़ा जिले में देखने को मिला। अल्मोड़ा वन क्षेत्र में पेटशाल के पास उड़ल गांव में एक मासूम बच्चे को आदमखोर मां की गोद से उठाकर ले गया। मासूम बच्चे की उम्र दो साल बताई जा रही है। बच्चे का नाम हर्षित मेहरा था। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत ही वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टीम के पहुंचने से पहले ही बच्चे की सिर विहीन लाश बरामद होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है मासूम बच्चे के घर में मातम पसरा हुआ है। अभी बच्चा अपने पैरों पर खड़ा होना भी नहीं सीखा था कि आदमखोर ने उसे अपना शिकार बना लिया। वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा का कहना है कि वह मौके के लिए रवाना हुई और उनके साथ टीम भी मौजूद है। इस घटना के बाद से गांव वालों में आक्रोश है साथ ही यहां खौफ पसरा हुआ है।