शानदार गढ़वाली गीत..इसमें छिपा है बहुत बड़ा संदेश, आज की युवा पीढ़ी ये जरूर देखे

उत्तराखंड के मशहूर कलाकार और बेहतरीन गायक गुंजन डंगवाल द्वारा कम्पोज और गाया गया बालि ज्वानी का सुपन्या गीत एक बेहतरीन सन्देश युवाओं को दे रहा है। देखिए वीडियो
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
New Garhwali song: Gunjan Dangwal new Garhwali song mgv
Image: Gunjan Dangwal new Garhwali song mgv

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के कुछ चुनिंदा युवा कलाकारों ने संगीत के क्षेत्र में अपना नाम कमाया किया है और अपने टैलेंट से दूसरों को प्रभावित किया है। आज उन्हीं में से एक कलाकार के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिनके गाने सैकड़ों युवाओं द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं गुंजन डंगवाल की जो वर्तमान में उत्तराखंड के गीतों को बेहद अलग और अनोखे तरह से पेश कर रहे हैं। जी हां, वही गुंजन जिनका संगीत सबको अलग दुनिया मे ले जाता है। उन्होंने अपने टैलेंट से सैकड़ों पहाड़ियों का दिल जीत लिया है। गुंजन के गीत में कुछ अनोखा है जो उनको बाकी कलाकारों से अलग करता है। संगीत भी बेहद अलग और रीफ्रेश कर देने वाला है। वह अपने गानों में खुद ही म्यूजिक देते हैं। कई गीत आपको थिरकने पर मजबूर कर देते हैं तो कई गीतों में एक सन्देश छिपा होता है। देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - पहाड़ की खूबसूरती के बीच शानदार गढ़वाली गीत, अब तक 7 लाख लोगों ने देखा..आप भी देखिए
आज गुंजन डंगवाल के एक ऐसे ही गाने के बारे में राज्य समीक्षा आपको बताने जा रहा है। कुछ ही महीने पहले यूट्यूब पर गुंजन डंगवाल द्वारा गाया यह यह गढ़वाली गीत बाली ज्वानी का सुपन्या आया था। बाली ज्वानी जाने सुपन्या अर्थात छोटे कम उम्र में देखे गए सपने। वह फैसले जो युवावर्ग कम उम्र में ले लेता है और जो भविष्य में हमारी जिंदगी का सबसे बुरा सपना बन जाते हैं। युवावर्ग उत्साह और जोश में आकर कभी-कभी कुछ ऐसे फैसले ले-लेता है जो कि भविष्य में उनको ग्लानि से भर देते हैं। चाहे वो में दोस्ती हो में प्रेम हो, या कुछ और युवा कम उम्र में कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं जिनसे बाद में वह पछताते हैं। मगर जो चीज सबसे अधिक मायने रखती है वो है कि हम इन गलतियों से आखिर क्या सीखते हैं। इंसान की प्रवृत्ति में ही गलती करना है मगर हम अपनी गलतियों से जिंदगी के हर मोड़ पर कुछ सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। और अंत में यही मायने रखता है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: थल की बाजार से धूम मचाने वाले बीके सामंत का नया गीत लॉन्च..आप भी देखिये
गुंजन डंगवाल द्वारा कम्पोज और गाया गया " बालि ज्वानी का सुपन्या " भी इसी तरह का एक सन्देश युवाओं को दे रहा है। गाने का म्यूजिक बहुत ही सॉफ्ट और रिफ्रेशिंग है जो दिल को एक सुकून सा पहुंचाता है। गाने की वीडियो भी जमीनी स्तर से जुड़ी है और युवावर्ग का एक पहलू सफलतापूर्वक दर्शाया गया है। वीडियो के अंदर जो कलाकार उपस्थित हैं वे हैं शुभम बदोनी, मीनू चौहान और अभिषेक बिष्ट। डायरेक्टर हैं सृजन डंगवाल। गुंजन डंगवाल और पूजा आवाज की मनमोहक आवाज गीत में बहुत ही बेहतरीन तरीके से फिट हो रही है। गीत के बोल लिखे हैं कैलाश डंगवाल ने। म्यूजिक कंपोजर खुद गुंजन हैं। कुल मिला कर इस गीत में उत्तराखंड के उन सभी कलाकारों की मेहनत है जो हम सबका प्यार पाने के हकदार हैं। चलिए बिना देरी किए देखते हैं गुंजन डंगवाल और उनके साथियों की यह वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: