Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों को जल्द ही 763 नए डॉक्टर मिलेंगे। डॉक्टरों की भर्ती से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। डॉक्टर ना होने की स्थिति में लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राज्य का हेल्थ सिस्टम मजबूत होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारियों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर राज्य में डॉक्टरों के कुल 763 पद भरे जाएंगे। उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत साधारण ग्रेड मेडिकल ऑफिसर्स के खाली पदों को भरने के लिए शासन ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा है। बोर्ड से रिक्त 763 पदों पर सीधी भर्ती के लिए तत्काल विज्ञप्ति प्रकाशित करने को कहा गया है।